पटना : लोक जनशक्ति पार्टी के खेल एवं कला संस्कृति प्रकोश्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पासवान ने फुलवारी प्रखंड के कुरकुरी हवेली निवासी राकेश कुमार सिंह को पटना जिला का खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। सुनील पासवान ने बताया कि खेल कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह की दिलचस्पी को देखते हुए पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए यह पदभार सौंपा है। राकेश कुमार सिंह अपने पिता स्व सत्येन्द्र प्रसाद सिंह के नाम पर हरवर्ष खेल टुर्नामेंट का आयोजन करते रहे हैं। इनके दादा स्व सरयू सिंह 35 वर्षों तक कुरकुरी पंचायत के मुखिया रहे। गरीब और असहाय लोगों के प्रति हमदर्दी को देखते हुए पार्टी ने इन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है।
नवमनोनीत जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। खेल एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पासवान ने कहा कि भूपेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है और साथ ही इन्हें रोहतास, औरंगाबाद एवं भागलपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। राकेश कुमार सिंह को पटना जिला का खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं भूपेश कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर खेल एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय सिंह एवं उडीसा महिला सेल की अध्यक्ष सुमन सिंह ने बघाई दी है।


Download Android App
Download iOS App



