माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारीगामी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अलगाववादियों से संवाद शुरू करने के प्रयास का स्वागत किया और बीते छह महीने में आम लोगों की मौत की तीन बड़ी घटनाओं की समयबद्ध जांच की मांग की।
तारीगामी ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल मलिक ने अलगाववादी नेताओं से संवाद शुरू करने की पेशकश की है जो एक स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन विश्वास बहाली के लिए यह जरूरी है कि राज्यपाल का प्रशासन पिछले छह महीने में आम लोगों की मौत की तीन बड़ी घटनाओं की जांच के आदेश दे और जिम्मेदारी तय करे।
हमारा मकसद आतंकवादी को मारना नहीं, मुख्यधारा से जोड़ना है : मलिक
राज भवन और हुर्रियत कान्फ्रेंस के बीच संवाद शुरू करने के प्रयास में मलिक ने मंगलवार को अलगाववादी नेताओं के लिए अपने संदेश में कहा कि आम जनता के साथ ज्यादती एवं नाइंसाफी के मामलों की जानकारी सीधे उन्हें दी जाए।
मलिक ने था, ‘‘हुर्रियत के लिए मेरा संदेश है कि उन्हें मुझे पराया नहीं समझना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



