बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए के जीत के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राजनाथ सिंह ने की। एनडीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री पद के लिए सुशील मोदी के नाम पर मुहर लग चुकी है। कटिहार के चुने गए विधायक तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में जेडीयू के नवनिर्वाचित विधायकों और विधान पार्षदों की आज हुई बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार के अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) के चारों घटक दलों की बैठक में एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह आज ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर अमित शाह आज करेंगे समीक्षा बैठक
सोमवार यानी कल नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं। कुछ मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। इसके साथ ही राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एनडीए की बैठा के लिए नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंच गए हैं और बैठक शुरू हो गई है।
जेडीयू की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, महासचिव आरसीपी सिंह और वरिष्ठ नेता बिजेंद, प्रसाद यादव भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



