नीतीश कुमार आज से निकालेंगे ‘समाधान यात्रा’ लोगों से जानेंगे समस्याएं

Summary :

नीतीश कुमार अपनी 14वीं यात्रा का नामकरण कर चुके हैं। इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा दिया गया है। इस यात्रा के जरिए नीतीश कुमार जनता के समस्याओं का समाधान निकालेंगे

नीतीश कुमार अपनी 14वीं यात्रा का नामकरण कर चुके हैं। इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा दिया गया है। इस यात्रा के जरिए नीतीश कुमार जनता के समस्याओं का समाधान निकालेंगे। जो 17 साल के उनके कार्यकाल के बाद भी बनी हुई हैं। समाधान यात्रा 5 जनवरी से शुरू हो रही है। यात्रा का पहला पड़ाव वाल्मीकिनगर होगा। 7 फरवरी तक नीतीश कुमार पूरे बिहार में घूमेंगे। इससे पहले भी नीतीश कुमार 13 यात्राएं कर चुके हैं। वहीं, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आम लोगों के बीच जाकर सरकार की ओर से किए जा रहे कामों की समीक्षा करेंगे।
विपक्ष लगातार हमलावर 
वहीं, सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर विपक्ष भी लगातार हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गांधी जी के सात सामाजिक पापकर्म के सिद्धांतों की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, अपने इन्हीं सिद्धांतों का दिनदहाड़े गला घोंटकर भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठ गए हैं। सुशासन को कुशासन में बदल दिया है। आप जनता से दूरी बनाकर समाधान यात्रा करने जा रहे हैं। से समाधान यात्रा नहीं व्यवधान यात्रा है। यह यात्रा ही विदाई यात्रा होगी।  

Desk Team