‘एवेंजर्स’ स्टार जेरेमी रेनर हाल ही में एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद जेरेमी को कई गंभीर छोटे भी आई थी। जिसके बाद से ही जेरेमी के फैंस उनको लेकर काफी ज्यादा चिंतित हो गए थे। वही हादसे के बाद जेरेमी को गंभीर हालत में एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल पहुंचा गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई।ऐसे में अब उनके फैंस उनकी एक खबर जाने के लिए काफी बेताब दिख रहे हैं। तो अपने फैंस की इसी बेताबी को जेरेमी ने खुद दूर कर दी हैं।

दरअसल अपने साथ हुए भयानक एक्सीडेंट के बाद जेरेमी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी तबियत का अपडेट दिया हैं। जहां अपनी हालत के बारे में बताते हुए जेरेमी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया हैं। जिसमें जेरेमी अस्पताल के बिस्तर से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके चेहरे पर चोट के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी के Kind Words के लिए थैंक्यू। मैं टाइप करने में अब बहुत गड़बड़ कर रहा हूं लेकिन मैं आप सभी के लिए अपना प्यार भेज रहा हूं.’
वही अब जेरेमी के पिक्चर शेयर करते के साथ ही एक्टर के फैंस सहित उनके चाहने वाले लगातर अब उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक्टर की एक पिक्चर देख फैंस ने सुकून की सांस ली हैं। बता दें कि जेरेमी को “ब्लंट चेस्ट ट्रॉमा और आर्थोपेडिक चोटें” आई थीं।


वही जेरेमी पोस्ट पर कमेंट करते हुए क्रिस प्रैट, क्रिस हेम्सवर्थ और क्रिस इवांस सहित उनके एवेंजर्स एंडगेम के को-स्टार्स ने भी उन्हें कमेंट सेक्शन में प्यार भेजा. प्रैट ने लिखा, “आपके लिए प्रार्थना जारी है” इवांस ने कमेंट किया, “टफ एज नेल्स लव यू दोस्त.” हेम्सवर्थ ने कहा, “स्पीडी रिकवरी दोस्त. अपने तरीके से प्यार भेजना!”

एक्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें फिल्म एवेंजर्स और कैप्टन अमेरिका की सीरीज से दुनिया भर में अलग पहचान मिली। उन्होंने हॉकआई का किरदार निभाया था।

इस किरदार से उन्होंने दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई। जेरेमी रेनर अब जल्द मेयर ऑफ किंग्सटाउन के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



