Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए परिवारवादी होने का आरोप लगाया। लालू यादव पर उन्होंने बिहार की जनता का उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा।
Highlights:
- बिहार सीएम नीतीश लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाया
- कहा- ‘पहले खुद आए, फिर जब हटे तो पत्नी को आगे कर दिया, अब दुगो बेटा और दो बेटी
- कटिहार में जदयू प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को कर रहे थे संबोधित
कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डण्डखोरा के डुमरिया में जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे परिवारवाद के मुद्दे को लेकर लालू प्रसाद और उनके परिवार पर काफी हमलावर दिखे। उन्होंने लालू प्रसाद और उनके नौ बच्चों को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतना कोई बच्चा पैदा करता है।
पहले खुद फिर पत्नी, फिर बच्चों को आगे किया
पहले खुद आए, फिर जब हटे तो पत्नी को आगे कर दिया। अब दुगो बेटा और दो बेटी को खड़ा कर दिया । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये परिवार किसी की नहीं है बल्कि केवल अपने ही परिवार का पार्टी बनकर रह गया है।
बिहार में कहीं नहीं थी सड़क
बिहार में पहले हम कहीं भी जाते थे तो सड़क नहीं होता था। कच्ची और खराब सड़कें थी। यह लोग कोई काम ही नहीं करते थे। कहीं कुछ था हीं नहीं, न सड़क था, न अस्पतालों में इलाज होता है। अब देखिये तस्वीर पूरी तरह बदल चूका है।
हम नहीं भूले तो आप भी मत भूलियेगा – नीतीश कुमार
हमलोग कुछ भूले नहीं हैं। आपलोग भी भूलिएगा नहीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों से विकास के मुद्दे पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।


Download Android App
Download iOS App



