बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते है, ऐसी कई सारी खबरे पिछले काफी समय से आ रही थी, जबकि नीतीश साफ कर चुके है कि वो भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों को साथ ला रहे है ,लेकिन वो खुद पीएम पद के उम्मीदवार नहीं है। सीएम के ये बोलने के बाद भी अटकले लगना बंद नहीं हो रही थी। लेकिन, अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है।
तेजस्वी को सीएम बनते हुए देखना चाहते है लालू प्रसाद यादव
दरअसल, लालू से सवाल किया गया कि नीतीश कुमार के दिल्ली संभालने और तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने की खबर में कितनी सच्चाई है। इस सवाल पर लालू ने कहा कि अभी इस बात को पूरा होने में काफी समय लगेगा। हां लालू ने यह जरूर कहा कि वो तेजस्वी को जल्द से जल्द सीएम बनते हुए देखना चाहते है। इसके साथ ही उनसे जब पूछा गया की नीतीश कुमार देश कब संभालेंगे तो इसपर लालू ने हंसते हुए कहा, ‘ अरे भाई हम सब मिलकर देश संभालेंगे। ‘
आरएसएस पर केंद्र सरकार को लगाना चाहिए प्रतिबंध : लालू
वही, केंद्र सरकार द्वारा PFI को बैन किए जाने पर लालू से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा, ‘हमे लगता है पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए था। तब बाकियों पर सोचते। आरएसएस पर बैन क्यों नहीं लगा ?’ लालू ने अपने बयान के अंत में कहा, ‘लोकसभा चुनाव में हम लोग मिलकर बीजेपी को हराने वाले है। कई नेताओं से बात हो रही है। हम मिल भी रहे है। हम अभी राजद के सांगठनिक चुनाव में व्यस्त है, इससे निकलने के बाद फिर से नेताओं से बातचीत करेंगे।
बीजेपी डर गई है : लालू प्रसाद यादव
हम आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में लोकसभा चुनाव में किस तरह से बीजेपी को हराया जाए इसपर चर्चा हुई थी। हालांकि, इस बैठक की कोई तस्वीरें मीडिया में नहीं आई लेकिन, इसपर बीजेपी ने खूब टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में राजद अध्यक्ष लालू ने कहा था कि ‘किसी महिला के घर जाकर फोटो लेना अच्छा लगता है क्या? बीजेपी डर गई है, इसलिए ऐसी बात करती है।’


Download Android App
Download iOS App



