पटना : वंचित समाज पार्टी के उपाध्यक्ष ललित सिंह ने चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अब बैठकों का दौर बहुत हुआ अब ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस देष ने हमारे साथ धोखा दिया है उसे आर्थिक रूप से मारना होगा।
सिंह ने प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि अब ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चीन से सभी इंर्पोटेड वस्तुओं पर 300 से 400 प्रतिषत टैक्स कर देना चाहिए जिससे उसके इंपोर्ट पर रोक लगे। उन्होंने का कि चीन का यह प्रयास इस बात का द्योतक है कि चीन दुनिया की नजर बोर्डर विवाद की ओर खीचना चाहती है। हमलोगों को इसे रोकना होगा।
उन्होंने कहा कि अब यह बताने का समय नहीं है कि रक्षा मंत्री बैठकें कर रहे हैं और बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी चुप्पी यह बताती है कि आप कुछ सोच ररहे हैं लकिन आज जरूरी है कि चीन को सबक सीखाया जाए। पूरा देष आपके साथ है लेकिन अब पूरा देष यही चाहता है कि आप कोई कारगर कदम उठाए और चीन तथा पाकिस्तान की नापाक मंसूबों को उनके ही रूप से जवाब दिया जाए। अब बहुत हो गया।


Download Android App
Download iOS App



