बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने कहा कि बिहार सरकार को व्यापारियों की समस्याओं का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।अब जब पूरा देश अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए व्यापारियों की तरफ देख रहा है ऐसे समय मे बिहार सरकार को भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना चाहिए।
केंद्र सरकार ने छोटे और मँझोले व्यापारियों के लिए लगभग 1 हज़ार करोड़ के फण्ड की व्यवस्था की है तो बिहार सरकार को भी व्यापारियों तक सुविधाओ को मुहैया कराना चाहिए।आत्मनिर्भर बिहार को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।जिले से व्यापरियो को और उनके उत्पादों को चिन्हित कर मार्किट उपलब्ध कराना चाहिए।
व्यापारियों को लाभ मिलेगा तो रोज़गार के अवसर की उप्लब्धधता बढ़ेगी।लोगो को रोजगार मिलेगा।जो लोग दिहाड़ी मजदूर है उनके घरों तक व्यवास्था सुदृढ़ होगी।अब चाहिए कि व्यापारी भी बिहार प्रदेश और लोगो के बारे में सोचें और प्रदेश के विकास के लिए साथ मिल कर कार्य करें।


Download Android App
Download iOS App



