बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी की दौड़ में शामिल होने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।
पिछले साल अगस्त में भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद से विपक्षी एकता का प्रमुख चेहरा बन चुके कुमार जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं द्वारा ‘‘नीतीश फॉर पीएम’’ के नारों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
बिहार में प्रधानमंत्री को लेकर लग रहे नारे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहता रहता हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।’’
देश की यात्रा पर निकलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वह अलग चीज है। इस पर अलग से बात करेंगे। अभी हमलोग समाधान यात्रा पर थे। राजनीतिक बातों पर अलग से बात करेंगे, आज कोई बात नहीं करेंगे।’’
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर कुमार ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में कुछ ही जगह खाली है। सब लोग आपस में बात कर लेंगे। जब चाहेंगे…हो जायेगा। यह कोई मुद्दा नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



