केंद्रीय मंत्रियों किरेन रीजीजू और सर्बानंद सोनोवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता नगालैंड में शुक्रवार को चुनाव प्रचार करेंगे।
नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा।
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक सप्रालू ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री रीजीजू लोंगवा सार्वजनिक मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे और बाद में मोन जिले के फोमचिंग तथा तिजित निर्वाचन क्षेत्रों में सभाओं में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बंदरगाह मंत्री सोनोवाल वोखा और मोन शहर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा नगालैंड में सत्तारूढ़ एनडीपीपी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। भाजपा जहां 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



