पटना,: जाने माने समाज सेवी तथा बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एन.सी.पी.) के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने आज नई संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की मोदी सरकार द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की अनदेखी पर गहरा खेद व्यक्त किया है. आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि नई संसद भवन के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में महामहिम राष्ट्रपति को ना बुलाना भाजपा की दलित व आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है, और यह मोदी जी के अहंकारी और तानाशाही रवैये का परिचायक है. लोकतंत्र के इस मंदिर में पक्ष और विपक्ष का समान अधिकार है, किन्तु इसके उद्घाटन को लेकर कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने में विपक्ष के सुझावों को दरकिनार करते हुए कार्यक्रम आयोजित किये गए, जो देश की लोकतांत्रिक भावनाओं के विपरीत है, और यही कारण है कि आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में एन.सी.पी. समेत समान विचारधारा वाली देश के सभी प्रमुख पार्टियों ने खुद को अलग रखा.
महामहिम राष्ट्रपति को ना बुलाना भाजपा की दलित व आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है :सुनील सिंह
Summary :
पटना,: जाने माने समाज सेवी तथा बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एन.सी.पी.) के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने आज नई संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश की मोदी सरकार द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की अनदेखी पर गहरा खेद व्यक्त किया है


Download Android App
Download iOS App



