देश में चलते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए है। इस बीच चुनाव प्रचार को लेकर भी आयोग ने गाइडलाइन्स जारी की थी। वहीं अब आयोग ने उम्मीदवारों को नामांकन और व्यक्तिगत जानकारी के फार्म 26 को ऑनलाइन भरने की सुविधा दी है।
आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नामांकन पत्र को ऑनलाइन भी स्वीकार करें। इसके लिए उम्मीदवार को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और मोबाइल फोन पर ओटीपी आने पर उसका पंजीकरण हो जाएगा। इसके बाद वह अपना नामांकन और शपथपत्र की डिटेल भर सकता है।
इस सुविधा को फिलहाल हिंदी और इंग्लिश 2 भाषाओं में ही दिया गया है। उम्मीदवार को भारत निर्वाचन आयोग के ‘सुविधा’ पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। जानकारी के मुताबिक भविष्य में इस सुविधा को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी विस्तारित किया जा सकता है। उम्मीदवार को एक निर्धारित स्थान पर जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन निर्धारित समर्थकों के हस्तक्षर के साथ तथा शपथपत्र व्यक्तिगत रूप से जमा करना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



