बिहार में रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव के निकट कार के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कार पर सवार चार लोग कल रात पटना से बनारस जा रहे थे तभी मोकर गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी।
उन्नाव में किसानों का प्रदर्शन, UPSIDC के अधिकारियों और वाहनों पर किया हमला
इस दुर्घटना में कार पर सवार पंकज कुमार (28) की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



