लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक साथ सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट का कहना है कि विपक्ष मुद्दविहिन हो गया है, इसलिए वह लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन की नई इमारत पर राजनीति कर रहा है।
श्री भट्ट ने कहा कि लगातार लोकतंत्र का हवाला देने वाले लोगों को यह याद रखने की आवश्यकता है कि संसद लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। इसके उद्घाटन का बहिष्कार करना किसी भी सूरत में लोकतांत्रिक नहीं हो सकता है। श्री भट्ट ने संसद भवन के नए परिसर के उद्घाटन का बहिष्कार विपक्ष का अलोकतांत्रिक निर्णय है।
श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथो संसद भवन के उद्घाटन पर सियासत करने वाले वही लोग हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथो बिहार विधानसभा के नए परिसर पर कभी ताली बजाते नहीं रुकते थे। विपक्ष का यह कैसा दोहरा चरित्र है कि नीतीश के हाथों उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते दिखे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों संसद के उद्घाटन पर सियासत कर रहे है। श्री भट्ट ने कहा कि संसद उद्घाटन के कार्यक्रम के बहिष्कार से एक बात तो स्पष्ट हो गया कि विपक्ष देश में किसी भी विकास कार्य को संपन्न नहीं होने देना चाह रहा है । उसे हर उस चीज में खोट नजर आ रहा है जिनसे देश के गौरव में चार चांद लगता हो। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।


Download Android App
Download iOS App



