बिहार से उत्तर प्रदेश के हाथरस जैसी वारदात सामने आई है, यहां बेटी से छेड़खनी का विरोध करने पर मां की हत्या कर दी गई। राजधानी पटना के फतुहा इलाके में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए दर्जनों राउंड फायरिंग की।
दरअसल, फतुहा इलाके के जग्गू बिगहा गांव में एक मां को अपनी बेटी के साथ हो रही छेड़छाड़ के विरोध की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी। विरोध करने पर आरोपियों ने 45 वर्षीय महिला के सिर में गोली मार दी। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बिहारः LIC अफसर की पीट-पीटकर हत्या, सामने आया CCTV फुटेज
मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के जग्गु बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी नीलम देवी उर्फ आशा देवी के रूप में हुई है। उनकी तीन बेटियां है, आए दिन ये मनचले उनके साथ छेड़खानी करते थे। इस पर महिला द्वारा मनचलों को खरी-खोटी सुनाई थी इसी के विरोध में महिला की हत्या कर दी गयी।
घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम पूरे गांव में गश्ती कर रही है और अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना भेज दिया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



