Patna : Mamata Banerjee के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं, इस्तीफे की मांग

Summary :

बिहार की राजधानी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerjee ) के खिलाफ महिलाओं ने सड़क पर हल्ला बोला। पटना महिला चेतना मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने टीएमसी अध्यक्ष का पुतला फूंका। Highlights . Mamata Banerjee के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं . महिलाओं ने इस्तीफे की मांग की Mamata Banerjee के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं पटना के आयकर गोलंबर के पास भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। ममता बनर्जी…

Mamata Banerjee

बिहार की राजधानी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(Mamata Banerjee ) के खिलाफ महिलाओं ने सड़क पर हल्ला बोला। पटना महिला चेतना मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने टीएमसी अध्यक्ष का पुतला फूंका।

Highlights
. Mamata Banerjee के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं
. महिलाओं ने इस्तीफे की मांग की

Mamata Banerjee के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं

पटना के आयकर गोलंबर के पास भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। ममता बनर्जी वहां की मुख्यमंत्री हैं, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी वह दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। प्रदर्शनरत महिलाओं ने ममता बनर्जी का इस्तीफे के साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला: ममता - notebandi rahun ghandi  narinder modi mamta benarjee-mobile

महिलाओं ने इस्तीफे की मांग की

प्रदर्शन में शामिल मालती सिंह आरोप लगाया कि ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) प्रदेश में महिलाओं पर काफी अत्याचार कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक बंगाल में महिलाओं के साथ अगर कोई आपराधिक घटना होती है तो वह कोई सुनवाई नहीं करती हैं। बंगाल की महिलाएं काफी परेशान हैं, हम पीएम मोदी से आग्रह करेंगे कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर दें। जितनी जल्दी हो ममता बनर्जी गद्दी छोड़ दें।

काजोल ने हटाया बीफ पार्टी का वीडियो, ममता बनर्जी बोलीं- डर के मारे सफाई  देनी पड़ी कि वह गाय का मांस नहीं था | Jansatta

Mamata Banerjee पर लगाया आरोप

रीता सिन्हा ने भी मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र कर बंगाल की कानून व्यवस्था को दयनीय बताया। उन्होंने कहा बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमने ममता बनर्जी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया है। बंगाल से हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और लड़की को रॉड से पीटा गया। लेकिन दोषियों के खिलाफ ममता बनर्जी कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। हमारी मांग है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो और ममता बनर्जी इस्तीफा दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar