Tejashwi Yadav का भविष्य Bihar विधानसभा चुनाव में तय करेगी जनता: ललन सिंह

Summary :

Bihar चुनाव में तेजस्वी यादव की स्थिति पर जनता करेगी निर्णय

केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र के बाद तेजस्वी यादव ही हैं। पटना में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू नेता ललन सिंह ने कहा कि वे सत्यवादी हरिश्चंद्र हैं। वे अपनी पीठ खुद थपथपाते रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो भी कहा, वह सच कहा है। वैसे, उन्हें (तेजस्वी यादव) चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपना काम करें। बिहार की जनता अगले चुनाव में तय कर देगी कि उनका स्थान कहां है।

गृह मंत्री अमित शाह का Bihar दौरा सफल, लालू के गढ़ से जंगलराज की याद दिलाई: शाहनवाज हुसैन

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पटना में हुई एनडीए की बैठक पर उन्होंने कहा कि तय हुआ कि एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा। एनडीए के सारे घटक दल पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में दो दिन गुजारने के बाद रविवार को वापस लौट गए। उन्होंने गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित किया, जबकि पटना में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने एनडीए के घटक दलों की बैठक में भी शिरकत की थी।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री ने केवल झूठ बोलने का काम किया है। उन्होंने कहा था, “जब चुनाव आते हैं तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। चुनाव के बाद वह जुमला हो जाता है। अगर इतना पैसा केंद्र सरकार ने दिया, तो बताओ, कहां दिया? किस सेक्टर में दिया है? जब चुनाव आता है तो केवल घोषणा करते हैं, लेकिन 20 साल में उन्होंने क्या काम किया, उसकी गिनती उन्होंने नहीं बताई है।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.