बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। 30 जुलाई को उप चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और मतगणना 3 अगस्त को होगी। बता दें कि बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। अब इस सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा उजागर किया है। पीके ने पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा है इसलिए यह चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। होने वाले उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐस में उन्होंने अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का पूरा ब्योरा भी चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक किया है। हलफनामे को देखें तो, पीके और उनकी पत्नी के पास करीब 198 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
- PK की कुल नेटवर्थ करीब 198 करोड़ रुपये।
- दिल्ली, पटना समेत कई शहरों में करोड़ों की संपत्ति।
- शेयर, म्यूचुअल फंड और FD में करोड़ों का निवेश।
भारत के कई शहरों में हैं PK की संपत्ति
चुनावी हलफनामे जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रशांत किशोर की संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हलफनामे के अनुसार, परिवार पर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। प्रशांत किशोर की संपत्ति की बात करें तो इनका कुछ प्रॉपर्टी भारत के कई बड़े शहरों में भी हैं। दिल्ली, पटना, गाजियाबाद और बिहार के कई स्थानों पर पीके की अचल संपत्तियां हैं। हालिया, पीके के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रोहतास जिले में कई बीघ्घे जमीन, पटना में घर, दिल्ली के वसंत विहार में घर और गाजियाबाद के इंदिरापुरम व वसुंधरा में कई फ्लैट्स हैं। इसके साथ-साथ बक्सर और रोहतास में पैतृक और अन्य आवासीय संपत्तियां भी शामिल है। बैंक अकाउंट्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य निवेश में भी अच्छी-खासी रकम बताई गई है।
शेयर मार्केट में भी पैसा
पीके की चुनावी हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और LIC में करोड़ों रुपये का इन्वेस्ट किया हुआ है। परिवार ने PPF में भी निवेश किया हुआ है। अगर सोना-चांदी और महंगे आभूषणों की बात करें तो पीके के पास एक गोल्डन रिंग है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 475 ग्राम गोल्ड और 200 ग्राम सिल्वर है। कैश की बात की जाए तो दोनों के पास लाखों रुपये हैं।
पीके की कुल नेटवर्थ कितनी है?
आगामी उपचुनाव में पीके के हलफनामे के मुताबिक, प्रशांत किशोर की चल संपत्ति करीब 22.19 करोड़ रुपये के आसपास है। जबकि अचल संपत्ति करीब 73.87 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर चल संपत्ति लगभग 89.51 करोड़ रुपये बताई गई है। अचल संपत्ति करीब 12.42 करोड़ रुपये हलफनामे में दर्ज की गई है। दोनों की संपत्तियों को जोड़ने पर कुल नेटवर्थ करीब 198 करोड़ रुपये के आसपास दर्ज की जा रही है। चुनावी हलफनामे में दी गई यह जानकारी अब बिहार की राजनीति से लेकर केंद्र तक काफी चर्चा में हैं।
पीके की पत्नी कौन है?

प्रशांत किशोर (पीके) की पत्नी का नाम डॉ. जाह्नवी दास है। वह मूल रूप से असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। जाह्नवी पेशे से एक डॉक्टर हैं। वह संयुक्त राष्ट्र (UN) के एक हेल्थ प्रोग्राम में कार्य करने के दौरान प्रशांत किशोर से मिली। और मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। पीके और जाह्नवी का एक बेटा है। हालांकि, प्रशांत किशोर अपनी रणनीति और अभियानों से बिहार की राजनीति में नई इतिहास लिखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बिहार के बांकेपुर उपचुनाव में क्या पीके भाजपा का पुराना गढ़ ढाह पाते हैं या नहीं।























