बिहार बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के जाने के बाद से खाली है। अब इस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। चुनाव के लिए तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) ने वीणा मानवी ने वीणा मानवी को चुनावी मैदान में उतारा था। आज सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था; तेज प्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं। मौका पाकर पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान, घटनास्थल पर पुलिस और वीणा के बीच तीखी बहस भी हुई। इसको लेकर तेज प्रताप का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने इसे गलत कार्रवाई बताया है और कहा है कि, ‘जब-जब महिला के साथ अत्याचार होता है तो सुदर्शन चक्र चलता है’.
किन मामलों में हुई गिरफ्तारी?

बता दें कि वीणा मानवी सोमवार को नामांकन दाखिल करने पहुंची, जहां पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने वीणा मानवी को गिरफ्तार किया है। मौके पर मौजूद उनके समर्थक पुलिस से बहस करने लगे और मामला और गरमा गया। खबर है कि सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ साल 2009 में परिवाद दायर किया गया था। जिसको लेकर अब कार्रवाई शुरू की गई है। वीणा मानवी पर दलित उत्पीड़न, साइबर से संबंधित भी मामले दर्ज हैं। वीणा मानवी की वकील निशा सिंह ने गिरफ्तारी पर कहा, “हम बाकी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया में थे, तभी अचानक हमें खबर मिली कि वीणा को पुलिस उठाकर ले गए हैं।
तेज प्रताप हुए आग-बबूला
इस मामले में तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है.”
कब है बांकीपुर उप-चुनाव?

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उप चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और मतगणना 3 अगस्त को होगी। बता दें कि बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है। अब इस सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया था, लेकिन पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उनके नाम वापस लेने के बाद नीरज को उम्मीदवार घोषित किया गया। ऐसे में इस सीट पर जो चुनाव हो रहे हैं वह काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना ये होगा कि इस सीट पर किसी पार्टी की विजय होती है।


Download Android App
Download iOS App




