Jagannath Temples in Delhi NCR: ओडिशा के पुरी नहीं जा पा रहे हैं तो निराश न हों, दिल्ली-एनसीआर के इन 4 प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिरों में करें दर्शन

Jagannath Temples in Delhi NCR

हिंदू धर्म में लोग भगवान को सबसे ज्यादा पूजते हैं। भारत में ऐसे कई फेमस मंदिर हैं, जो अपनी अद्भुत शक्तियों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर बात करें जगन्नाथ मंदिर कि तो ये भारत के सबसे ज्यादा शक्तिशाली मंदिरों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस मंदिर में दर्शन करता है, उसके जीवन से सभी दुख दूर हो जाते हैं, लेकिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन आसानी से नहीं मिलते हैं।

इस मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए ओडिशा नहीं जा पा रहे हैं, तो आज हम आपको दिल्ली एनसीआर में मौजूद जगन्नाथ मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां आप दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं, ये मंदिर दिल्ली एनसीआर में किस जगह है और उसके खुलने का समय क्या है।

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख जगन्नाथ मंदिर

1. हौज खास जगन्नाथ मंदिर

jagannath mandir delhi
jagannath mandir delhi (Source: Social Media)

ये दिल्ली जगन्नाथ मंदिर सबसे ज्यादा फेमस है। हौज खास में स्थित ये भव्य मंदिर पूरी तरह से ओडिशा के पुरी मंदिर की वास्तुकला पर बनाया गया है। जब कोई त्योहार होता है, तो यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की बेहद खूबसूरत मूर्तियां मौजूद हैं। हर साल यहां होने वाली रथयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

नजदीकी मेट्रो – हौज खास मेट्रो स्टेशन।

2. त्यागराज नगर जगन्नाथ मंदिर

delhi jagannath temple
delhi jagannath temple (Source: Social Media)

दिल्ली/एनसीआर में स्थित ये जगन्नाथ मंदिर सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर को 1968 में बनाया गया था। इसे जगन्नाथ मंदिर दिल्ली के सबसे फेमस सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है। आज भी इस मंदिर में श्रद्धालुओं की उतनी ही भीड़ देखने को मिलती है, जितनी पहले होती थी। वीकेंड पर घूमने और दर्शन करने के लिए ये मंदिर सबसे बेस्ट है। इस मंदिर में पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओडिसी नृत्य भी होते हैं।

नजदीकी मेट्रो – आईएनए (INA) मेट्रो स्टेशन।

3. वैशाली जगन्नाथ मंदिर

jagannath temple ghaziabad
jagannath temple ghaziabad (Source: Social Media)

गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए वैशाली जगन्नाथ मंदिर आस्था और भक्ति का सबसे प्रसिद्ध स्थान है। ये मंदिर गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-2 में स्थित है। जब आप इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे, तब यहां का शांत वातावरण और रोज सुबह-शाम होने वाली भव्य आरती आपको अपनी तरफ आकर्षित करेगी। त्योहारों के समय इस मंदिर में विशाल भंडारा, कीर्तन किया जाता है।

नजदीकी मेट्रो – वैशाली मेट्रो स्टेशन

4. सेक्टर-15A जगन्नाथ मंदिर

jagannath temple faridabad
jagannath temple faridabad (Source: Social Media)

फरीदाबाद के सेक्टर-15A में स्थित जगन्नाथ मंदिर काफी ज्यादा सुंदर है। जब आप यहां घूमने के लिए जाते हैं, तो आपको यहां धार्मिक खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। अगर बात करें, फरीदाबाद कि तो ये अपनी खूबसूरत बनावट और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है। इस मंदिर के अंदर कदम रखते ही आप अपने शरीर में अलग ही सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे। मंदिर के अंदर से ही आप प्रसाद खरीद सकते हैं।

नजदीकी मेट्रो – नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन।

दर्शन करने का सही समय

अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, तो इसका सबसे अच्छा समय सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम को 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक का होता है।

Also Read: Best Monsoon Trips in India: मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 4 जगहें, आज ही घूमने का बनाएं प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।