“मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में काफी समय बिताया है और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा” – Yuvraj Singh

Summary :

JioStar से बात करते हुए, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह से मिलने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि, “युवी पाजी मेरे भी आइडल हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने खेल के मानसिक पहलू, दबाव को कैसे संभालें और खुद पर भरोसा करने की अहमियत के बारे में बात की। उनके जैसे व्यक्ति से इतना कुछ सीखने को मिलना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि इससे मेरे आगे के करियर में बहुत मदद मिलेगी।” JioStar…

JioStar से बात करते हुए, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह से मिलने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। उन्होंने कहा कि, “युवी पाजी मेरे भी आइडल हैं। उनसे पहली बार मिलना एक खास पल था। मुझे उनके साथ समय बिताने का मौका मिला और उन्होंने खेल के बारे में कई अहम बातें बताईं। उन्होंने खेल के मानसिक पहलू, दबाव को कैसे संभालें और खुद पर भरोसा करने की अहमियत के बारे में बात की। उनके जैसे व्यक्ति से इतना कुछ सीखने को मिलना बहुत अच्छा लगता है। मुझे यकीन है कि इससे मेरे आगे के करियर में बहुत मदद मिलेगी।”

JioStar से बात करते हुए, अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह और वैभव सूर्यवंशी के साथ विंबलडन 2026 का फ़ाइनल देखने का अपना अनुभव शेयर किया:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

“मैं समझ सकता हूँ कि वैभव अभी कैसा महसूस कर रहे हैं क्योंकि युवी पाजी मेरे भी आइडल हैं। मुझे याद है जब मैं उनसे पहली बार मिला था, तो मुझे भी वैसी ही भावना महसूस हुई थी जैसी उन्हें अभी हो रही है। इसलिए ज़ाहिर है, युवी पाजी और वैभव के साथ अपना पहला विंबलडन, और वह भी फ़ाइनल देखना, मेरे लिए एक खास दिन है।”

JioStar से बात करते हुए, युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को उसी तरह गाइड करने की इच्छा जताई, जैसे उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ किया था:

Yuvraj Singh On Vaibhav Sooryavanshi
Yuvraj Singh On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

“मैं हमेशा खुद को ‘टर्मिनेटर’ कहता हूँ। अब ‘टर्मिनेटर 4’ यानी अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे चार गुना बेहतर हैं। और उनके बाद ‘टर्मिनेटर 6’ यानी वैभव सूर्यवंशी आते हैं, जो और भी ज़्यादा बेहतर हुए हैं। मैंने अपने समय में अपना काम किया, अभिषेक ने उसे और आगे बढ़ाया, और अब वैभव नए स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। यह उसी सफ़र का तीसरा चरण है।

खेल को आगे बढ़ते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। जब मैं सिनर और अल्काराज़ को देखता हूँ, तो मुझे दिखता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है। मुझे अभिषेक और वैभव में भी वही बदलाव दिखता है। मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में काफ़ी समय बिताया है, और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूँगा। उनका भविष्य बहुत शानदार है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की राह पर हैं, और मुझे यकीन है कि वह उस मुकाम तक पहुँचेंगे।”

Read More: T-20 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में क्या होगी प्लानिंग?-जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।