Delhi हुई शर्मसार! किडनैप कर 10 साल की बच्ची का रेप, टैक्सी ड्राइवर ने लाश को ऐसे किया गायब; CCTV फुटेज से खुली पोल

Summary :

दिल्ली के महरौली से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। इलाके में 10 साल की बच्ची की हत्या और कथित रेप के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता परिवार गुब्बारे बेचने का काम करता है। काम धंधा कर पूरा परिवार सड़क किनारे हो सोता था। उसी दौरान यह घटना हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि एक टैक्सी ड्राइवर उसे अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने…

दिल्ली के महरौली से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। इलाके में 10 साल की बच्ची की हत्या और कथित रेप के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता परिवार गुब्बारे बेचने का काम करता है। काम धंधा कर पूरा परिवार सड़क किनारे हो सोता था।

उसी दौरान यह घटना हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि एक टैक्सी ड्राइवर उसे अपने साथ ले गया था। आरोप है कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर अपराध छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद, आरोपी ने शव को महरौली के जंगल इलाके में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

Mehrauli Girl Rape Murder Case: गुब्बारे बेचकर गुजारा करता है परिवार (Delhi crime girl rape)

बता दें कि मृतक बच्ची का परिवार बिहार का रहने वाला है और काम की तलाश में दिल्ली आया था। परिवार के सदस्य दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं और गुब्बारे बेचते हैं। उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब बताई जा रही है और वे सड़क किनारे रहते हैं। बच्ची के अचानक लापता होने के बाद, परिवार ने आस-पास के इलाके में उसे ढूंढा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

10 year old girl raped , killed 10 year old girl after raped, , taxi driver raped girl in Mehrauli: पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस सुलझाया

(credit-sm)

लापता होने की रिपोर्ट मिलने के बाद, महरौली पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को बच्ची की गतिविधियों के बारे में अहम सुराग मिले। तकनीकी सबूतों और स्थानीय जानकारी के आधार पर, पुलिस ने आरोपी का पता लगाया, जिसकी पहचान 25 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर बबलू के तौर पर हुई। उसे कुछ ही घंटों में गिरफ़्तार कर लिया गया। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस अभी मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।