INDW vs ENGW: लड़कियों ने लिया लड़को का बदला, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत- इंग्लैंड को हराकर रचा नया इतिहास

Summary :

इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। यह मुकाबला खास इसलिए भी था क्योंकि 142 साल के इतिहास में लॉर्ड्स पर खेला गया यह पहला वुमेन टेस्ट मैच था और इसे जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव भारत ने हासिल किया है। 457 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने भारत ने पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी 341 रन पर घोषित की और इंग्लैंड के सामने 457 रन का मुश्किल टारगेट रखा। जिसके जवाब में…

इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। यह मुकाबला खास इसलिए भी था क्योंकि 142 साल के इतिहास में लॉर्ड्स पर खेला गया यह पहला वुमेन टेस्ट मैच था और इसे जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव भारत ने हासिल किया है।

457 रन के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने

India Women Vs England Women At Lords
India Women Vs England Women At Lords (Source: Google)

भारत ने पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी 341 रन पर घोषित की और इंग्लैंड के सामने 457 रन का मुश्किल टारगेट रखा। जिसके जवाब में मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 186 रन पर सिमट गई। तीसरे दिन ही इंग्लैंड की हार लगभग तय हो गई थी, जब उसके 59 रन के स्कोर पर 5 विकेट गिर चुके थे। हालांकि एमी जोन्स और सोफी एक्लेस्टोन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर कुछ देर स्ट्रगल किया, लेकिन इंडियन गेंदबाजों ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली।

पहली पारी की बढ़त बनी जीत की नींव

England-India women's Test at Lord's
England-India women’s Test at Lord’s (Source: Google)

भारत की पहली पारी 285 रन पर खत्म हुई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 170 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे भारत को 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। इसी बढ़त का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम ने दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी की और फिर इंग्लैंड को बड़ा टारगेट देकर मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली।

क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया बनीं जीत की सबसे बड़ी हीरो

Yastika Bhatia Make A Historic Century
Yastika Bhatia Make A Historic Century (Source: Google)

इस ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया का योगदान सबसे अहम रहा। क्रांति गौड़ ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वो लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं, पूरे मैच में उन्होंने कुल 7 विकेट झटके। वहीं, दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। साथ ही वह लॉर्ड्स में वुमेन टेस्ट इतिहास का पहला शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। इसके अलावा एक्सपीरिएंस्ड स्पिनर स्नेह राणा ने भी पूरे मैच में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

महिला टीम ने मेंस टीम की हार का दिया जवाब

Womens Team Takes A Revenge Of Mens team
Womens Team Takes A Revenge Of Mens team (Source: Google)

इन दिनों इंडियन मेन्स टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को टी-20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इंडियन वुमेन टीम ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए देश के क्रिकेट फैंस को जश्न मनाने का एक बेहतरीन मौका दिया और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जवाब भी दिया।

Indian Womens Team Historic Win: 142 साल बाद बना नया इतिहास

 

India Won Against England Womens Team
India Won Against England Womens Team (Source: Google)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेन्स टीमों के बीच खेला गया था। इसके 142 साल बाद पहली बार इसी मैदान पर वुमेन्स टेस्ट मैच आयोजित किया गया और भारतीय महिला टीम ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत दर्ज कर के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने न सिर्फ इंग्लैंड को बड़े अंतर से हराया, बल्कि लॉर्ड्स के मैदान पर पहला महिला टेस्ट जीतने वाली टीम बनने का गौरव भी अपने नाम कर लिया।

Read More: अब CSK का हिस्सा नही रहेगा ये खिलाड़ी, जानें 18 साल बाद क्यों तोड़ा फ्रैंचाइज़ से नाता?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।