Best Monsoon Trips in India: मानसून में जन्नत बन जाती हैं भारत की ये 4 जगहें, आज ही घूमने का बनाएं प्लान

Best Monsoon Trips in India

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत और शानदार लगती हैं। अगर बात करें मानसून कि तो इस मौसम में कुछ ऐसे प्लेस भी हैं, जो बारिश के कारण बहुत ज्यादा हरे-भरे और सुंदर हो जाते हैं। अगर आप भी इस मानसून ट्रिप पर जानें का प्लान बना रहे हैं, आज हम आपको यूनिक जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं। अगर आप भी पहाड़, झरने, घाटियां और जंगल देखने के शौकीन हैं, तो यहां बताई गई जगहें आज से ही अपनी लिस्ट में शामिल कर लें, जहां आप सचमुच मानसून के मौसम का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं, वो जगहें कौन-कौन सी हैं।

Monsoon में भारत की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

1. महाराष्ट्र का महाबलेश्वर

Monsoon vacation ideas
Monsoon vacation ideas (Source: Social Media)

अगर बात करें महाराष्ट्र के महाबलेश्वर कि तो ये जगह मानसून के समय और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगती है। इस समय यहां चारों ओर फैली हरियाली, ठंडा मौसम और झरने की खूबसूरती किसी फिल्मी दुनिया जैसी नजर आती है। बारिश में यहां आप प्रतापगढ़ किला, लिंगमाला वॉटरफॉल, आर्थर सीट और टापोला जैसी जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

2. केरल का वायनाड

Best monsoon getaways
Best monsoon getaways (Source: Social Media)

अगर आप भी बारिश के मौसम में झरनों, जंगलों और शांत माहौल का मजा लेना चाहते हैं, तो केरल में मौजूद वायनाड एक बेहद खूबसूरत और बेहतरीन डेस्टिनेशन है। जब आप इस जगह पर घूमने के लिए जाएंगे, तब आपको यहां की गुफाएं, मसालों के बागान, वन्यजीव अभयारण्य और खूबसूरत रिसॉर्ट्स बहुत ज्यादा पसंद आएंगे, जो आपके सफर को यादगार बना देंगे।

3. कूर्ग, कर्नाटक

Hill stations to visit in monsoon
Hill stations to visit in monsoon (Source: Social Media)

भारत में मौजूद कर्नाटक एक बेहद हरी-भरी और खूबसूरत जगह है। बारिश के मौसम में अगर आप भी किसी खूबसूरत जगह को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं, तो कर्नाटक में मौजूद कूर्ग एक बेहतरीन जगह है। ये कॉफी के बागानों और मनमोहक नजारों के लिए फेमस है। बारिश से जंगल, बहती नदियां और कोहरे से ढकी पहाड़ियां मिलकर एक शानदार नजारा पेश करती हैं। लोग यहां बागानों, झरनों का मजा भी ले सकते हैं। ये मौसम कूर्ग की प्राकृतिक सुंदरता को और भी निखारता है, जिससे ये मानसून में घूमने आने वाले लोगों का पसंदीदा स्पॉट बन जाता है।

4. मेघालय

Best rainy season destinations
Best rainy season destinations (Source: Social Media)

बारिश के समय मेघालय सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। बारिश से घाटियां, झरने और जंगल हरे-भरे हो उठते हैं, जिससे यहां का नजारा और भी ज्यादा अद्भुत लगने लगता है। चेरापुंजी और फेमस जीवित जड़ पुल जैसी जगहें हरे-भरे वातावरण में और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं। इस जगह की ठंडी हवा एक साथ मिलकर, मानसून मेघालय को बरसात के मौसम में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक बनाता है।

Also Read: Haunted Beach In India: काली रेत, अदृश्य साए और अनसुलझे रहस्य, गुजरात की सबसे डरावनी ‘डुमस बीच’ की कहानियां उड़ा देंगी आपकी नींद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।