18 साल बाद CSK टीम से अलग हुए मुख्य कोच, जानें अब कौन संभाल सकता है कोचिंग की जिम्मेदारी?

Summary :

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ लगभग दो दशक का सफर तय करने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का साथ छोड़ दिया है। फ्लेमिंग ने साल 2008 में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किग्स की टीम ज्वाइन की थी, जबकि साल 2009 से उन्होंने टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। उनके इस पूरे टाइम पीरियड में CSK ने लगातार सफलता हासिल की और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में अपनी पहचान बनाई। New Coach Of CSK Team: फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा नया कोच? हालांकि फ्लेमिंग के टीम का साथ छोड़ते ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि…

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ लगभग दो दशक का सफर तय करने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम का साथ छोड़ दिया है। फ्लेमिंग ने साल 2008 में बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किग्स की टीम ज्वाइन की थी, जबकि साल 2009 से उन्होंने टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। उनके इस पूरे टाइम पीरियड में CSK ने लगातार सफलता हासिल की और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में अपनी पहचान बनाई।

New Coach Of CSK Team: फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा नया कोच?

Stephen Fleming Seperate From CSK Team
Stephen Fleming Seperate From CSK Team (Source: Google)

हालांकि फ्लेमिंग के टीम का साथ छोड़ते ही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुख्य कोच कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी इस पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि CSK के टॉप अधिकारी इस समय अमेरिका के डलास में मौजूद हैं, जहां मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 का आयोजन हो रहा है। वहीं टीम के पिछले परफॉर्मेंस को रिव्यू करने के साथ भविष्य की प्लानिंग पर भी चर्चा की जा रही है।

कोचिंग स्टाफ में हो सकते हैं बड़े बदलाव

Changes In Coaching Staff
Changes In Coaching Staff (Source: Google)

रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ मुख्य कोच ही नहीं, बल्कि अपने पूरे कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर सकती है। गौरतलब है कि 2023 में पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद से टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। ऐसे में फ्रेंचाइजी नए सिरे से टीम को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

CSK के साथ फ्लेमिंग का शानदार सफर

Stephen Fleming Journey With CSK
Stephen Fleming Journey With CSK (Source: Google)

स्टीफन फ्लेमिंग ने साल 2008 के पहले आईपीएल सीजन में खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 10 मैचों में 196 रन बनाए थे। इसके बाद 2009 में उन्होंने कोच की भूमिका संभाली और उनकी लीडरशिप में CSK ने 10 बार आईपीएल फाइनल खेला, जबकि पांच बार ट्रॉफी अपने नाम की। उनके नेतृत्व में चेन्नई ने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में जगह बनाई।

कौन हैं हेमंग बदानी?

New Coach Of CSK Hemang Badani
New Coach Of CSK Hemang Badani (Source: Google)

वहीं अगर हेमंग बदानी की बात करें तो वो भारत के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। उन्होंने 2000 से 2004 के बीच टीम इंडिया के लिए 40 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेले है। अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने एक शतक, चार अर्धशतक और कुल 961 रन बनाए हैं।

कोचिंग के एरिया में भी बदानी का एक्सपीरिएंस अच्छा रहा है। वह पिछले दो आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। अगर उन्हें आईपीएल 2027 के लिए CSK का मुख्य कोच बनाया जाता है, तो यह आईपीएल फ्रेंचाइजी की किसी टीम के साथ उनका दूसरा जुड़ाव होगा।

पहले भी रह चुके हैं CSK का हिस्सा

Hemang Badani In CSK Team
Hemang Badani In CSK Team (Source: Google)

बहुत कम लोग जानते हैं कि हेमंग बदानी 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उस सीजन उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी। अब अगर उन्हें टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिलती है, तो यह उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक नई और अहम पारी की शुरुआत होगी।

Read More: अब CSK का हिस्सा नही रहेगा ये खिलाड़ी, जानें 18 साल बाद क्यों तोड़ा फ्रैंचाइज़ से नाता?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।