दतिया में मंच पर फूट-फूटकर रोने लगे नरोत्तम मिश्रा, वीडियो हुआ वायरल; बोलें- भाई आशुतोष को जिताना है…

Summary :

मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने सबसे भरोसेमंद नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को साइड लाइन कर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतार दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में काफी बवाल मचा। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा ने खुद इस बात का खंडन करते हुए कहा कि हम पार्टी के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। इसी बीच आज, एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया, जब नरोत्तम मिश्रा खुद भरे मंच पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर रहे थे तो अचानक रो पड़े,…

मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने सबसे भरोसेमंद नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को साइड लाइन कर आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतार दिया, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में काफी बवाल मचा। हालांकि, नरोत्तम मिश्रा ने खुद इस बात का खंडन करते हुए कहा कि हम पार्टी के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। इसी बीच आज, एक बेहद भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया, जब नरोत्तम मिश्रा खुद भरे मंच पर कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित कर रहे थे तो अचानक रो पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्यों रो पड़े मिश्रा जी?

Narottam Mishra viral video (CREDIT-SM)

बता दें कि दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन के आखिरी दिन काफी गहमागहमी देखी गई; खास तौर पर, दतिया के नरोत्तम मिश्रा बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान एक जनसभा को संबोधित किए, जिसमे वो रो पड़े। इस दौरान प्रदेश के मुखिया मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेता भी मंच पर मौजूद थे।

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?

जनता को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, “पार्टी ने बहुत दिया है. 30 साल तक जो पार्टी विधायक बनाकर रखेगी, जो पार्टी 15 साल तक मंत्री बनाकर रखेगी और क्या चाहिए पार्टी से. रात-दिन भाजपा की सेवा कर के, एक-एक कार्यकर्ता आशुतोष भइया के लिए प्राण झोंक देगा. आशुतोष भइया के लिए प्राण झोंक दिए जाएंगे। एक-एक दरवाजे पर अपना शीश नवाऊंगा. एक-एक गांव के अंदर जाऊंगा और आशुतोष को जिताऊंगा.” इतना कहकर मंत्री जी का भाषण भाषण समाप्त हुआ और मौके पर काफी गमहीन माहौल बन गया।

कब है दतिया उप-चुनाव?

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी और चुनावी परिणाम 3 अगस्त को आएंगे।

READ ALSO: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही BJP में बगावत! पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, कई पुलिस अधिकारी घायल; Delhi पहुंचा मामला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।