दिल्ली में लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच उत्तर-पूर्वी के सीलमपुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गौतम पुरी इलाके में रहने वाले 16 साल के एक लड़के की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि लड़के को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और स्थानीय लोगों में दुख और आक्रोश है।
16 year old child murder: हिंदू लड़के पर टूट पड़े विशेष समुदाय के लोग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पहचान लकी नाम के एक किशोर (16 वर्ष) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात जब वह गौतम पुरी की एक गली में था, तो हमलावरों की झुंड ने उसे घेर लिया। उन्होंने उस पर हिंसक हमला किया और जानलेवा चाक़ू चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के पीछे का मकसद और हमलावरों की पहचान अभी साफ नहीं हो पाई है।
Gautampuri Murder Case: पुलिस कार्रवाई में क्या-क्या हुआ?
A 16 year old boy was stabbed to death in Gautampuri, under Seelampur police station in Northeast Delhi. Police investigation is ongoing to identify and arrest the attackers: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 24, 2026
दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही हैं। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।























