2027 IPL Trade: आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन अगले सीजन से पहले ही एक बड़ी ट्रेड डील ने सुर्खियां बटोर ली हैं। दरअसल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी तय हो गई है। हालांकि इस वापसी के साथ उनकी कीमत में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है।

पिछले सीजन में ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन दो सीजन तक टीम का हिस्सा रहने के बाद उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपये की कीमत पर ट्रेड किया गया है। यानी उनकी सैलरी में करीब 12 करोड़ रुपये की कमी आई है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ कीमत में कटौती नहीं, बल्कि आईपीएल मार्केट में खिलाड़ियों की असल वैल्यू के अनुसार हुए सुधार के रूप में भी देख रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बाजारी कीमत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट में वैभव सूर्यवंशी की रेटिंग एडजस्टिंग कीमत 34.97 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा वैभव को मॉनेटरी मॉडल में कुल मुनाफे में तीसरे और कम पैसे पाने वाले और बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में पहले नंबर पर रखा गया है।
Rishabh Pant In Delhi Capitals: दिल्ली में हुई ‘घर वापसी’

ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर के शुरुआती नौ सीजन दिल्ली कैपिटल्स के साथ बिताए थे। इस दौरान उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और फ्रेंचाइजी के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे। ऐसे में उनकी वापसी को दिल्ली के लिए किसी ‘घर वापसी’ से कम नहीं माना जा रहा है।
हालांकि, उनकी नई कीमत यह सिंग्नल भी देती है कि आईपीएल में अब खिलाड़ियों की वैल्यू उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर की जा रही है। पंत जैसे बड़े नाम भी इस प्रोसेस से अलग नहीं हैं। फिर भी 15 करोड़ रुपये की रकम किसी भी लिहाज से छोटी नहीं मानी जा सकती।
Real Value Of Rishabh Pant: रिपोर्ट में सामने आई असली वैल्यू

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत की रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू लगभग 14.28 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसका मतलब है कि पिछले सीजन में उन्हें उनकी अनुमानित बाजार कीमत से करीब 12.72 करोड़ रुपये ज्यादा मिले थे। अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई नई डील में उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये तय हुई है, जो रिपोर्ट के मुताबिक उनकी असल प्रदर्शन क्षमता से ज्यादा मानी जा रही है। इसी संदर्भ में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों की वैल्यू को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है।
Rishabh Pant Value Affected By Performance: प्रदर्शन ने प्रभावित की कीमत

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने 14 मैचों में 312 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.5 रहा और उनका बेस्ट स्कोर 68 रन था। आंकड़े सामान्य रूप से खराब नहीं कहे जा सकते, लेकिन 27 करोड़ रुपये के खिलाड़ी से इससे कहीं ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है। आईपीएल में सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि मैच जिताने की क्षमता, दबाव में प्रदर्शन, फिनिशिंग रोल और टीम पर कॉम्प्रेहेंसिव प्रभाव को भी महत्व दिया जाता है। इन स्टेंडर्ड्स पर पंत का पिछला सीजन उम्मीदों के हिसाब से नहीं माना गया है।
Rishabh Pant In Impact Ranking: इम्पैक्ट रैंकिंग में भी पीछे रहे

रिपोर्ट के अनुसार, इम्पैक्ट चार्ट में ऋषभ पंत 39वें पोजिशन पर रहे और उनका इम्पैक्ट स्कोर 905.33 दर्ज किया गया। इससे साफ होता है कि उनका प्रदर्शन औसत से बेहतर था, लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उन पर जो उम्मीदें थीं, वो पूरी नहीं हो सकीं। यही वजह है कि 27 करोड़ रुपये की कीमत को कई स्पेशलिस्ट असल प्रदर्शन की तुलना में ज्यादा मान रहे थे।
अब 15 करोड़ रुपये की नई कीमत को ज्यादा संतुलित और अच्छा माना जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को उम्मीद होगी कि पंत अपनी पुरानी टीम में लौटकर फिर से वही दमदार प्रदर्शन दोहरा पाएंगे, जिसने उन्हें आईपीएल के सबसे बड़े सितारों में शामिल किया था।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




