FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह अलग-अलग सीजन में गोल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Summary :

Ronaldo New Record: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप-के मुकाबले में गोल दागते ही उन्होंने वर्ल्ड फुटबॉल में नया रिकॉर्ड बना दिया। Portugual Match: रोनाल्डो ने दिलाई पुर्तगाल को बढ़त 41 साल के रोनाल्डो ने मैच के शुरुआती छह मिनट के अंदर ही गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ वो वर्ल्ड कप के छह अलग-अलग सीज़न में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले…

Ronaldo New Record: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक और ऐतिहासिक अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। मंगलवार को ह्यूस्टन स्टेडियम में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप-के मुकाबले में गोल दागते ही उन्होंने वर्ल्ड फुटबॉल में नया रिकॉर्ड बना दिया।

Portugual Match: रोनाल्डो ने दिलाई पुर्तगाल को बढ़त

Ronaldo New Record
Ronaldo New Record (Source: Google)

41 साल के रोनाल्डो ने मैच के शुरुआती छह मिनट के अंदर ही गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ वो वर्ल्ड कप के छह अलग-अलग सीज़न में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले किसी भी फुटबॉलर ने यह अचीवमेंट हासिल नहीं की थी। यह गोल जोआओ कैंसेलो की शानदार मूव से बना, कैंसेलो ने दाएं छोर से आगे बढ़ते हुए बॉक्स के अंदर एक सटीक लो-पास दिया, जिसे रोनाल्डो ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील कर दिया। उनके इस गोल ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी के अंदर आयोजित वर्ल्ड कप के दौरान महज 21 साल की उम्र में टूर्नामेंट में डेब्यू किया था। तब से लेकर 2026 तक खेले गए सभी वर्ल्ड कप सीज़न —2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 में उन्होंने गोल करने का कारनामा किया है।

Ronaldo Journey In Fifa: रोनाल्डो की फीफा जर्नी

Ronaldo New Record
Ronaldo New Record (Source: Google)

वर्ल्ड कप में उनका सफर लगातार प्रभावशाली रहा है। 2006 में उन्होंने पुर्तगाल के सेमीफाइनल तक पहुंचने के अभियान में एक गोल किया था। इसके बाद 2010 और 2014 में भी उन्होंने एक-एक गोल दागा। फिर 2018 में रूस के अंदर आयोजित वर्ल्ड कप उनका सबसे सफल कैंपेन साबित हुआ, जहां उन्होंने कुल चार गोल किए। वहीं, 2022 में कतर में आयोजित टूर्नामेंट में भी उन्होंने एक गोल दर्ज किया था।

Criticism On Ronaldo: रोनाल्डो को किया गया क्रिटीसाइज़

Ronaldo New Record
Ronaldo New Record (Source: Google)

डीआर कांगो के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में साधारण प्रदर्शन के कारण रोनाल्डो को क्रिटीसिज़्म का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उज्बेकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ गोल कर के उन्होंने अपने क्रिटीक्स को करारा जवाब दिया। रोनाल्डो की यह अचीवमेंट ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में अपना 18वां वर्ल्ड कप गोल दागा था।

Ronaldo New Record: फीफा 2026 में पुर्तगाल है मजबूत दावेदार

Ronaldo New Record

Ronaldo New Record (Source: Google)हालांकि क्रिस्टीयानों रोनाल्डो के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन वह अब भी वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में अपने पहले गोल की तलाश में हैं। इसके अलावा उन्हें अब तक वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का मौका भी नहीं मिला है। 48 टीमों वाले एक्सटेंडेड वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में रोनाल्डो के पास अपने शानदार करियर में और नए कीर्तिमान जोड़ने का मौका होगा। इस गोल के साथ उनके वर्ल्ड कप करियर में कुल गोलों के नंबर नौ हो गए है और वह अब भी पुर्तगाल की उम्मीदों के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।