Rohit Sharma Padma Shree Award: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मंगलवार के दिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म अवॉर्ड सेरेमनी में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और शानदार अचीवमेंट के लिए उन्हें यह प्रिसटीजियस सम्मान दिया।
रोहित शर्मा को यह सम्मान इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और भारतीय टीम के सफल नेतृत्व के लिए दिया गया है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े खिताब अपने नाम किए थे, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Rohit Sharma With Wife Ritika Sajdeh: पत्नी रितिका सजदेह के साथ पहुंचे समारोह में
President Droupadi Murmu confers Shri @ImRo45 with the Padma Shri 📜🎖️
His role as the captain in India’s glorious ICC T20 World Cup 2024 and Champions Trophy 2025 mark him as one of the finest 🙌@rashtrapatibhvn @PadmaAwards #PadmaAwards #PadmaAwards2026 pic.twitter.com/NF6JeBC3MY
— Dept of Sports, Govt of India (@IndiaSports) June 23, 2026
39 साल के रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में शामिल हुए। वह मई में आयोजित पहले समारोह में किसी वजह से नहीं जा पाए थे, जिसके चलते उन्हें अब सम्मानित किया गया है। समारोह के दौरान रोहित शर्मा को सम्मान प्राप्त करते देख उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी भावुक नजर आईं। इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Padma Award To Many Players: अन्य खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान

इस मौके पर भारत के पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।
Rohit Sharma Cricket Career: रोहित शर्मा का शानदार क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा को मॉडर्न क्रिकेट के सबसे सफल और प्रभावशाली बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में वो टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में वो अभी भी इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित ने 285 मैचों में 11,720 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 48.83 रहा है और उन्होंने इस दौरान 33 शतक लगाए हैं। उनका 264 रन का बेस्ट स्कोर आज भी वनडे इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पर्सनल पारी है।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4,231 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 67 मुकाबलों में 4,301 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक दर्ज हैं और उनका बेस्ट स्कोर 212 रन है।
Rohit Sharma Padma Shree Award: 20 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन

रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 20,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, बड़े मैचों में परफॉ्रमेंस करने की क्षमता और टीम को सफलता दिलाने की काबिलियत ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। पद्म श्री सम्मान के साथ रोहित शर्मा के शानदार करियर में एक और बड़ी अचीवमेंट जुड़ गई है। यह सम्मान न केवल उनकी पर्सनल सफलता का प्रतीक है, बल्कि ये भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को भी दर्शाता है।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi करने वाले हैं इंटरनेशनल डेब्यू!, वायरल वीडियो में सच्चाई आई सामने


Download Android App
Download iOS App




