T-20 सीरीज में लगातार हार के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान, बोले- कोच या कप्तान नहीं, असली समस्या को पहचानने की जरूरत

Summary :

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इंडियन टीम के लगातार टी-20 सीरीज गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर क्रिटीक्स के निशानेपर हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि जल्दबाजी में कप्तान या कोच को हटाना समाधान नहीं है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हार की असली वजह तलाशने की अपील की है। ‘कोच और कप्तान को हटाना सबसे आसान रास्ता’   View this post on Instagram   A post shared by Sanjay Manjrekar (@sanjaysphotos) अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मांजरेकर ने कहा कि टीम की नाकामी…

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर इंडियन टीम के लगातार टी-20 सीरीज गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर क्रिटीक्स के निशानेपर हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि जल्दबाजी में कप्तान या कोच को हटाना समाधान नहीं है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से हार की असली वजह तलाशने की अपील की है।

‘कोच और कप्तान को हटाना सबसे आसान रास्ता’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Manjrekar (@sanjaysphotos)

अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में मांजरेकर ने कहा कि टीम की नाकामी के बाद सबसे आसान कदम कोच या कप्तान को बदलना होता है, लेकिन इससे समस्या की जड़ खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि, “भारत के लिए सबसे आसान फैसला होगा गौतम गंभीर को हटाना, कप्तान बदल देना या उन खिलाड़ियों को बाहर कर देना जिन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन असली जरूरत यह समझने की है कि हार की वजह क्या रही।”

विदेशी सिचुएशन को बताया हार की बड़ी वजह

Main Reason For Getting Defeat In England
Main Reason For Getting Defeat In England (Source: Google)

मांजरेकर के हिसाब से इंडियन टीम विदेशी हालात के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी। उनका कहना है कि आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी सिचुएशन में खेलने के लिए अलग तरह की तैयारी और खिलाड़ियों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि, टीम सेलेक्शन में इस पहलू पर पूरी तरह ध्यान नहीं दिया गया, जिसका असर मैदान पर साफ दिखाई दिया।

आईपीएल की पिचों पर उठाए सवाल

Sanjay Manjrekar On IPL
Sanjay Manjrekar On IPL (Source: Google)

पूर्व बल्लेबाज ने आईपीएल की बल्लेबाजी-अनुकूल पिचों पर भी सवाल खड़े किए। उनका मानना है कि ऐसी सिचुएशन में बल्लेबाजों के प्रदर्शन का सही आकलन करना मुश्किल हो जाता है। मांजरेकर ने कहा कि, “आईपीएल भारतीय बल्लेबाजों को काफी फायदा पहुंचाता है। मेरी राय में आईपीएल की बल्लेबाजी की सिचुएशन दुनिया की सबसे आसान सिचुएशन में से एक हैं। ऐसे में ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सा बल्लेबाज उन विदेशी पिचों पर सफल होगा, जहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।”

सेलेक्टर्स को दी अहम सलाह

Sanjay Manjrekar Suggestion To Selectors
Sanjay Manjrekar Suggestion To Selectors (Source: Google)

उन्होंने सेलेक्टर्स से भी ये अपील करी कि टीम चुनते समय सिर्फ आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर न रहें, बल्कि ऐसे खिलाड़ियों को प्राथमिकता दें जो इंग्लैंड, आयरलैंड और बाकी विदेशी सिचुएशन में भी काफी इफेक्टीव साबित हो सकें। मांजरेकर ने एक्ज़ाम्पल देते हुए कहा कि शुभमन गिल ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनमें अलग-अलग सिचुएशन में अच्छा प्रदर्शन करने की ताकत है।

‘अगर बदलाव करना है तो सोच बदलें’

Change Your Thoughts Of Game
Change Your Thoughts Of Game (Source: Google)

अपने बयान को खत्म करते हुए आखिर में मांजरेकर ने कहा कि अगर किसी को जिम्मेदार ठहराना ही है तो उन लोगों पर सवाल उठने चाहिए, जिन्होंने आईपीएल को ज्यादा एंटरटेनिंग और बिजनेस के लायक बनाने के लिए बल्लेबाजों के हिसाब से सारी सिचुएशन तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कप्तान या कोच को हटाना आसान फैसला हो सकता है, लेकिन सही फैसला नहीं। जरूरत इस बात की है कि भारतीय क्रिकेट अपने सेलेक्शन प्रोसेस और तैयारी के तरीके पर गंभीरता से विचार करे, ताकि विदेशी सिचुएशन में भी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सके।”

Read More: T-20 की हार का बदला लेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में क्या होगी प्लानिंग?-जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।