मंत्री दीपक प्रकाश का दावा, बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी जीतेगा

Summary :

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य…

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन के दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जदयू नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर बिहार के विकास के लिए बहुत कार्य किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाएगी।

बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में राजद का प्रत्याशी भी मैदान में है, लेकिन तेजस्वी यादव इस चुनाव से दूर हैं। इसे लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने तंज कसते हुए कहा कि हम यह लंबे समय से देख रहे हैं कि वे विदेश चले जाते हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी जो बहुत महत्वपूर्ण था और सरकार बनने के बाद पहला सत्र था, वे मौजूद नहीं थे। वे लगातार विदेश में ही रह रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि कौन उनके बीच है और कौन नहीं। जनता सब कुछ देख रही है और उसी हिसाब से अपना आकलन करेगी। मुझे विश्वास है कि जनता एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाएगी।

खान सर और रोशन सर के बीच विवाद पर दीपक प्रकाश ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मुझे सारी जानकारी नहीं है। जांच चल रही थी और जो भी तथ्य हैं, सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। चूंकि मामला कोर्ट में है, इसलिए मैं इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

बांकीपुर विधानसभा सीट से नितिन नवीन ने 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव करा रहा है।

–आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.