PM Modi Two Visit in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रहे हैं। पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाम 7 बजे वो पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
Highlights:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा
- दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के आवास श्रद्धासुमन अर्पित करने जाएंगे
- PM मोदी शाम 7 बजे पटना स्थित कार्यालय में करेंगे बैठक
- मोतिहारी और सीवान में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित
पटना में BJP कार्यालय में करेंगे बड़ी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार से दो दिन के लिए बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी सोमवार को शाम 7 बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचना है। पटना एयरपोर्ट से वे सीधा पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पर शाम 7 बजे पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
PM Modi देंगे Sushil Kumar Modi को श्रद्धांजलि
राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के आवास पर जाएंगे। जहां वे सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही मोतिहारी और सीवान में चुनावी रैली करेंगे। बता दें की सिवान से NDA ने JDU के विजय लक्ष्मी कुशवाहा को उतरा है जबकि पूर्वी चंपारण से BJP के राधा मोहन सिंह मैदान में है।


Download Android App
Download iOS App



