PM Modi on Chhath Puja: ‘सादगी और संयम का प्रतीक’..PM मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं

Summary :

PM Modi on Chhath Puja: आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो गया है। सभी व्रतियों को नमन और वंदन करते हुए देशभर के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। PM Modi on Chhath Puja: सादगी और संयम का प्रतीक पीएम मोदी ने कहा…

PM Modi on Chhath Puja: आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो गया है। सभी व्रतियों को नमन और वंदन करते हुए देशभर के श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

PM Modi on Chhath Puja: सादगी और संयम का प्रतीक

PM Modi on Chhath Puja
PM Modi on Chhath Puja (source: social media)

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है। छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। आज विश्व के कोने-कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है। छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें। छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है।

PM Modi Greetings: प्रकृति का अद्भुत भाव

पीएम मोदी ने लिखा कि छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है। आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

Nitish Kumar Greetings: महापर्व आत्मानुशासन का पर्व

छठ पूजा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है।

Chhath Puja 2025: सुख और समृद्धि की प्रार्थना

Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 (source: social media)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महा पर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का उत्सव छठ पूजा के ‘नहाय-खाय’ के साथ ही छठी मईया से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी देशवासियों को नहाए-खाए के पवित्र अवसर के साथ आज शुरू हो रहे आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

ALSO READ: आज से छठ महापर्व शुरू, जानें नहाय-खाय के ये 5 नियम और महत्व

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।