पीएम मोदी ने की Bihar की गायिका मैथिली ठाकुर की तारीफ, कहा- मधुर धुनों में पिरोया है

Summary :

Bihar: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिहार (Bihar) की मैथली ठाकुर ने श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़ी पर गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखते हुए मैथिली ठाकुर की तारीफ की। Highlights राम मंदिर पर आधारित डाक टिकट जारी प्लास्टिक मुक्त होगा अयोध्या यूपी पुलिस दी जायेगी काउंसलिंग पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर की तारीफ में क्या कहा, जानिए पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को भगवान श्री राम के जीवन और…

Bihar: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिहार (Bihar) की मैथली ठाकुर ने श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़ी पर गीत गाकर अपनी प्रस्तुति दी। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखते हुए मैथिली ठाकुर की तारीफ की।

Highlights

  • राम मंदिर पर आधारित डाक टिकट जारी
  • प्लास्टिक मुक्त होगा अयोध्या
  • यूपी पुलिस दी जायेगी काउंसलिंग

पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर की तारीफ में क्या कहा, जानिए

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़ी हर घटना की याद दिला रहा है। आगे पीएम मोदी ने लिखा कि ऐसी ही एक भावनात्मक घटना शबरी से जुड़ी है जिसे मैथिली ठाकुर जी ने अपनी मधुर धुनों में पिरोया है। बिहार (Bihar) के बेनीपट्टी में जन्मी मैथली ठाकुर एक गायिका हैं जो हिंदी, भोजपुरी और मैथिली जैसी विभिन्न भाषाओं में गाने गाने के लिए जानी जाती हैं। रामायण के अनुसार मां शबरी भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए जानी जाती हैं। जब भगवान राम वनवास में थे तो उन्होंने उन्हें आधा खाया हुआ फल खिलाया था।

इन डिजाइनों पर आधारित डाक टिकट हुई जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर के देशों द्वारा जारी भगवान राम को समर्पित टिकटों की एक पुस्तक जारी की। टिकटों के डिजाइन के घटकों में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियां शामिल हैं। आज जारी किए गए छह स्मारक टिकटों में अयोध्या में राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी शामिल हैं- भगवान राम की कथा से जुड़े प्रत्येक प्रमुख व्यक्ति और प्रतीक।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk News