प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से बात की। राजद सुप्रीमो का सोमवार को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, वह होश में आ गए है। उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती ने ट्वीट कर कहा कि राजद सुप्रीमो दुआओं और प्राथना के लिए अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
लालू और रोहिणी दोनों स्वस्थ
आपको बता दें कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी है। रोहिणी के इस कदम की तारीफ चारो ओर हो रही है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि ऑपरेशन के बाद लालू यादव और रोहिणी दोनों स्वस्थ हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना उनके कार्यकर्ताओं के अलावा राजनीतिक सहयोगी भी कर चुके हैं। तमिल नाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, राजद प्रमुख लालू यादव का सिंगापुर में सपलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट हुआ और वे अब जल्द ठीक हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



