PM Modi Welcomes Nitish Kumar in Rajya Sabha: बिहार के लिए आज का दिन बड़ा है। आज शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है. जिससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जनता दल (JDU) के नेता नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद बने, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कुछ सुनहरे शब्दों से बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट साझा कर नीतीश कुमार के लिए कुछ पंक्तिया लिखीं, जिनमें कहा कि उनके दिल्ली आने से सदन की गरिमा और बढ़ेगी।
PM Modi Welcomes Nitish Kumar in Rajya Sabha: पीएम Modi ने एक्स पर दी बधाई
नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2026
नीतीश कुमार की राज्यसभा में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने X पर पोस्ट साझा करते हुए इस फैसले का खुलकर स्वागत किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन के प्रति उनके समर्पण की हर जगह सराहना हुई है।
उन्होंने बिहार के विकास में एक अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना अत्यंत हर्ष का विषय होगा। उन्होंने कई वर्षों तक संसद सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सेवा की है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका लंबा राजनीतिक अनुभव संसद की गरिमा को और बढ़ाएगा। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और उनके आगामी कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।”
PM Modi Welcomes Nitish Kumar in Rajya Sabha: नीतीश की राजनीति में अहम रोल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है। बता दे कि नीतीश कुमार हाल ही में बिहार के सीएम के तौर पर 10 वीं बार शपथ लिए थे। वह लंबे समय से राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभा रहे हैं और कई बार राजनीतिक गठबंधन बदलते रहे हैं इसको लेकर विपक्ष उनपर हमेशा हावी रहा है। हालांकि, नीतीश अब दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसी बीच, रिपोर्टों से पता चलता है कि CM नीतीश जल्द ही मुख्यमंत्री पद से हट जाएंगे, जिसके बाद BJP अपना मुख्यमंत्री बनाएगी।
यह भी पढ़ें –‘नीतीश कुमार अब PM बनेंगे’, राज्यसभा के शपथ पर Akhilesh Yadav का बड़ा दावा, बातों-बातों में खोल दिए कई राज






















