बिहार में जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों के तारीख नज़दीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे बिहार में सियासी हलचल मचती जा रही है। जी हाँ और इसका कारण भी काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि बीती रात सोमवार के दिन नितीश कुमार जल्द बाज़ी में JDU दफ्तर गए जिसके बाद उन्होंने सीधे लालू यादव से मुलाक़ात की। दोनों की मुलाक़ात ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दोनों की इस जल्दी मुलाक़ात को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं की हो सकता है इनके बीच सीट शेयरिंग की बात की गयी हो। हालांकि इसपर अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है। इतना ही नहीं बल्कि ये भी आशाएं जताई जा रही है की उस मुलाकात के वक़्त तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
JDU में जाकर क्या किया CM नीतीश कुमार ने ?
मुख्यमंत्री जैसे ही JDU के दफ्तर पहुंचे वैसे ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल पुछा। वे दफ्तर के अंदर करीबन 15 मिनट तक मौजूद रहे थे। जहां उन्होंने वहाँ पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। फिर वे सीधे लालू यादव से मिले, हालांकि ये बात हैरान करने वाली है की वो कई बार बिना सूचना के ही JDU दफ्तर पहुँच चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



