बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों की बयानबाजी ने अब जोड़ पकड़ लिया है। विधानसभा चुनाव होने से पहले पहले राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तो प्रारंभ है ही, इसके अलावा राजनीतिक दल एक-दूसरे पर ‘हमला’ करने के लिए पोस्टर का भी सहारा ले रहे हैं।
पटना की सड़कों के किनारे बुधवार को कई पोस्टर लगाए गए है, जो आने-जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह पोस्टर किसने लगाया है इसका उल्लेख तो इस पोस्टर में नहीं किया गया है, लेकिन इस पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है। पोस्टर में प्रधानमंत्री को यह कहते दिखाया गया है, नीतीश कुमार के डीएनए में ही गड़बड है। मारते रहे पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची।”

इसके अलावा एक और पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर है। जिसमें बिहार की जनता को यह बोलते दिखाया गया है कि भाजपा को तो बिहार की जनता विपक्ष में बैठाई थी, फिर आप सत्ता में कैसे पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि इसके पहले सत्ता पक्ष के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार को बिहार पर भार बताते हुए तंज कसा गया था।


Download Android App
Download iOS App



