Prashant Kishor: जनसुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 40 सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट

Summary :

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से 40 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। Highlights जनसुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 40 सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- Prashant Kishor बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) अपने तैयारी में लग गए है…

Prashant Kishor

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से 40 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।

Highlights

  • जनसुराज सभी 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
  • 40 सीटों पर महिलाओं को मिलेगा टिकट
  • रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा- Prashant Kishor

बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) अपने तैयारी में लग गए है उन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी 2025 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कम से कम 40 सीटों पर चुनाव लड़ाएगी। इसके बाद अगर अगले 5 साल और मौका मिला तो 2030 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 70 से 80 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी। हमारी पार्टी ने महिलाओं को प्रशिक्षित करके उन्हें नेत्री बनाने का अभियान शुरू किया है। महिलाओं को सही मायने में नेत्री बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Jansuraj will contest on 243 seats in Bihar assembly election 2025 | बिहार में जन सुराज 243 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: प्रशांत किशोर ने की घोषणा, कहा-40 सीटों पर महिला और 70

क्या है जनसुराज पार्टी का उद्देश्य

प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) ने कहा कि जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी, तब तक उनकी भागीदारी समाज में समानता के आधार पर नहीं हो सकती है। इसलिए जनसुराज पार्टी का उद्देश्य है कि सबसे पहले 40 महिलाओं को जीताकर विधानसभा पहुंचाया जाए। प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) ने यह भी मांग की कि महिलाओं को रोजगार और व्यापार करने के लिए 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिले, इसके लिए सरकारी गारंटी जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में जनता की सरकार बनने वाली है, 2 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के गठन का ऐलान किया जाएगा।

Jansuraj will contest on all 243 seats of Bihar women candidates on 40 seats Prashant Kishore announcement बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगी जनसुराज, 40 सीट पर महिला उम्मीदवार; प्रशांत किशोर

Prashant Kishor रोजगार को लेकर किया वादा

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2025 में जब बिहार में जनसुराज पार्टी की सरकार बनेगी तब सालभर के अंदर राज्य के किसी भी बेटे को मजबूरी में 10-12 हजार के रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमने इसके लिए पूरी योजना बना ली है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करता हूं कि अगली बार ध्यान से वोट करें। वो किसी नेता या उनके बेटे को देखकर नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें। मेरी इस बात पर बिहार की महिलाओं ने सहमति जताई है।

Prashant Kishor: एक बार फिर जन सुराज पदयात्रा शुरू, अब तक 2800 किमी तय किए प्रशांत

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta