पटना , : पूर्व मध्य रेलवे ने पटना जंक्शन से पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के साथ ‘ई-मंज़िल’ सेवा नाम से ऑल-इलेक्ट्रिकप्री-पेड टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई। शुक्रवार को पटना जं. से इसका उदघाटन पूर्वमध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी और उज़नका सॉल्यूशंस के प्रबंधनिदेशक वरुण गोयल एवं वासु अग्रवाल द्वारा किया गया ।
पटना जंक्शनपर आयोजित कार्यक्रम ‘ई-मंज़िल’ औरइलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लॉन्चिंग पर सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे केजी.एम ललित चंद्र त्रिवेदी, उज़नका सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक वरुण गोयलऔर डायरेक्टर वासु अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर साथ ही चार्जिंगस्टेशन काफीता काट कर ‘इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का’ उद्दघाटनकिया गया और फिर उद्घाटन कर्ताओं ने ‘ई-मंज़िल’ वाहनपर बैठ कर रेलवे स्टेशन का चक्कर लगा कर सुविधा का शुभारंभ किया । इस अवसर परपूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आज ख़ुशी कि बात हैकि भारत में भारतीय रेल का पटना जंक्शन पहला स्टेशन है जहां से ‘ई-मंज़िल’ जैसेसुविधाओं को यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘ई-मंज़िल’ सेवाभारतीय रेलवे स्टेशन पर यह पहली ऑल-इलेक्ट्रिक प्री-पेड टैक्सी सेवा है जो पटनाजं. से शुरू किया जा रहा है।
यह बिहार और भारतीय रेलवे का पहला ई-चार्जिंग स्टेशन है उन्होंने कहा कि इसके दूसरे चरण में, यहसेवा राजेंद्रनगर टर्मिनस, दानापुर और पटना सिटी स्टेशनों पर भी उपलब्धकिया जाएगा। वहीँ उज़नका सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक, वरुण गोयल ने कहा कि हम पूरेबिहार में 50चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखते वो भी 3 महीने के अन्दर और पर्यावरणपर जोर देते हुए गोयल ने कहा कि उज़नका का उद्देश्य है हमारे प्राकृतिक पर्यावरण,मानव और पारिस्थितिक स्वास्थ्य की रक्षा करना।
उन्होंने कहा कि इस तरह केसुविधा से बिहार में बेरोजगारी भी कम होगी जो हमारी संकल्प योजना में एक योजनारोजगार प्रदान करना भी है। डायरेक्टर बासु अग्रवाल ने कहा कि कोरोनामहामारी के कारण बिहार के यात्रियों को यात्रा करने में जो कठिनाई आई उसको नज़र मेंरखते हुए ‘ई-मंज़िल’ सेवा नाम से ऑल-इलेक्ट्रिकप्री-पेड टैक्सी सेवा की शुरुआत की गई है जो यात्रियों के हित में होगा ।
वहीं उन्होंने कहा कि आज पटना जंक्शन,करबिगहिया और पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी इलेक्ट्रिक प्री-पेडटैक्सी सेवा की शुरुआत की गई है । इसके दूसरे चरणमें, राजेंद्रनगरटर्मिनस, दानापुर और पटनासिटी स्टेशनों पर सेवाएं उपलब्ध होंगी।


Download Android App
Download iOS App



