बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन सरकार आज विधानसभा में आज बहुमत साबित करने वाली है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी, जिसे लेकर राजद और बीजेपी के बीच बयानबाज़ी शुरू हो गई।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई छापा से डराने की कोशिश की जा रही है, हमलोग सीबीआई छापेमारी से डरने वाले नहीं है।
विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
राबड़ी ने कहा कि नई सरकार बनने से भाजपा डर गई है। दोनों सदनों में हमलोग बहुमत हासिल करेंगे, दोनों जगह हमारा बहुमत है। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। इधर, बीजेपी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी है, छापेमारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जो जैसा करता है वैसे भरता है। यह छापेमारी उनका काम है। सीबीआई बुधवार को राजद नेता और विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह, सांसद अशफाक करीम और फैयाज अहमद सहित कई राजद नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। राजद के कई नेता भी सीबीआई के रडार पर बताए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



