पटना : पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज भारतीय संस्कृति के चार दिवसिय छठ त्योहार के शुरू होने पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं सुभकामनाएं दी है और कहा कि यह त्योहार कठिन तपस्या, पवित्रता एवं अनुशाशन का त्योहार है। इस त्योहार को पूरे पवित्रता और अनुशासन के साथ मनाएं।
छठ व्रतियों को छठ पूजा के अनुष्ठानों को करने मे सहयोग करें। छठ घाटों एवं छठ मार्गों को साफ-सुथरा एवं परित्र रखने मे प्रशासन एवम छठ व्रतियों को सहयोग करें। खतरे वाले घाटों का चयन भगवान भास्कर को अर्ध अर्पित करने के लिये चयन नहीं करें। खतरे के निशान के अंदर ही अर्ध अर्पित करें।
आज नहाय खाय के साथ छठ व्रती छठ का उपवास प्रारंभ करेंगे। कल खरना फिर 2 एवं 3 नवंबर को भगवान भास्कर को अर्ध अर्पण के बाद यह पवित्र त्योहार का समापन होगा। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर की कृपा सदा हम सब पर बनी रहे। देश एवं देश वासियों और छठ व्रतियों की कामनाएं ईश्वर पूरी करें। देश, दुनियां मे अमन, शांति बनी रहे। मानव मानव के बीच प्रेम सदभाव का रिश्ता मजबूत हो। पूर्वमंत्री एवं विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती ने भी राज्य वासियों को छठ की बधाई दी है।


Download Android App
Download iOS App



