केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 250 रुपये का भुगतान देकर लगवाई कोरोना वायरस की वैक्सीन

Summary :

मोदी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पटना में कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई।

मोदी सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पटना में कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई। इसके लिए बकायदा  उन्होंने 250 रुपये का भुगतान भी किया। प्रसाद ने टीका लगवाने के बाद कहा कि सभी केंद्रीय मंत्रियों ने स्वेच्छा से टीके के लिए निर्धारित मूल्य का भुगतान करने का निर्णय लिया है।

प्रसाद ने ट्वीट किया, मैंने आज एम्स पटना में भारत में बना —कोवैक्सीन— टीका लगवाया। उन्होंने कहा,  हालांकि बिहार में कोरोना वायरस का टीका निशुल्क है, लेकिन मैंने टीके की कीमत के तौर पर अस्पताल को 250 रुपये का भुगतान किया।
मंत्री ने टीका लगवाने के दौरान की तस्वीर भी साझा की। गौरतलब है कि रविशंकर प्रसाद से पहले कई केंद्रीय मंत्री भी कोरोना वायरस का टीका लगवा चुकें है।

Desk Team