राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2005 के बाद से अपराध लगातार बढ़ा है। तेजस्वी ने पुलिस पर भी निशाना साधा, जो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल है।
राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार के शासन में अपराध चरम पर है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे हर दिन हत्या, अपहरण और लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराधी बेखौफ हैं, लेकिन नीतीश कुमार एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इतनी बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं, फिर भी मुख्यमंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था अपराध-व्यवस्था में कैसे तब्दील हो गई है। तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2005 के बाद से बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
तेजस्वी यादव ने पुलिस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस केवल वसूली, आम जनता को परेशान करने और गरीबों को प्रताड़ित करने में लगी है, लेकिन अपराधियों को छूने की हिम्मत नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा, “पुलिस का डर अपराधियों के मन से खत्म हो चुका है। विश्वेश्वरैया भवन के सामने खुलेआम गोलियां चल रही हैं। पटना का वीआईपी इलाका, मुख्यमंत्री आवास से महज एक किलोमीटर की दूरी, सुरक्षित नहीं है, तो बिहार कैसे सुरक्षित होगा?”
बिहार: पटना के बिक्रम इलाके में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को “थका हुआ मुख्यमंत्री” करार देते हुए कहा कि उनसे अब बिहार नहीं संभल रहा। सीएम नीतीश कुमार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य चला रहे हैं। बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं है। नीतीश कुमार थक चुके हैं। बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। एक नई सरकार जो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई की बात करे, जनता के लिए काम करे।”


Download Android App
Download iOS App



