बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के ताड़ी पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, इसे सरकार की विफलता बताया और राजद को गद्दार कहा। सम्राट चौधरी ने आगे कहा,”हम नशाबंदी का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं. सरकार ने नशाबंदी को लेकर जो कानून बनाए हैं, उनके तहत कार्रवाई होती रहे। लेकिन सरकार नीरा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है।
इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सत्ता पक्ष के नेताओं और विपक्ष के नेताओं में लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी बीच रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो हम ताड़ी को शरबबंदी कानून से बाहर करेंगे। क्योंकि ताड़ी व्यवसाय के ऊपर चल रहे मुकदमों को वापस लिया जाएगा। इस पर बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जमकर निशाना साधा है।
लालू यादव पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार के लोग “लालू यादव के परिवार के लोग पहले कानून बनाते हैं और लोगों को जेल भेजते हैं और बाद में कहते हैं कि उन्हें छोड़ रहे हैं। जब कानून बनाया जा रहा था, तब लालू यादव के परिवार ने विरोध क्यों नहीं किया? लालू यादव के परिवार ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजा, ये वो लोग थे जो उस समय सरकार में थे।”
नशाबंदी पर बोले डिप्टी सीएम
सम्राट चौधरी ने आगे कहा,”हम नशाबंदी का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं. सरकार ने नशाबंदी को लेकर जो कानून बनाए हैं, उनके तहत कार्रवाई होती रहे। लेकिन सरकार नीरा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रही है। राजद नेताओं द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “यह राजद का चरित्र है। ये देश के साथ गद्दारी करने वाले लोग हैं। कांग्रेस और राजद ही देश के स्वाभिमान की रक्षा नहीं करने वाले हैं। तुष्टिकरण के नाम पर राजद और कांग्रेस के लोग भारत को गाली भी दे रहे हैं।”


Download Android App
Download iOS App




