‘RJD भिखारी बनकर मेरे पास आएगी…’,Owaisi के बयान से सियासी तूफान, अब क्या करेंगे Tejashwi

Summary :

तेजस्वी यादव पर ओवैसी का तीखा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज रैली में राजद पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार राजद भिखारी बनकर उनके पास आएगी। ओवैसी के इस बयान से सियासी हलचल मच गई है, अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच बिहार के किशनगंज में आयोजित रैली में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राजद को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा,” चारों भगोड़े भाग गए, इस बार राजद भिखाड़ी बनकर मेरे पास आएगी”.

आपको बता दें कि 2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी से आरजेडी के चार नेता चुनाव लड़े थे. हालांकि, चुनाव जीतने के बाद वे फिर से आरजेडी में शामिल हो गए. इस दौरान ओवैसी ने आगे कहा कि पार्टी छोड़ने वाले कायर थे. मैं आरजेडी को चुनौती देता हूं कि वह भिखारी की तरह मेरे पास आए. उन्होंने आगे कहा कि चार विधायक भाग गए और सीमांचल ने कुछ नहीं किया. अख्तरुल ईमान मेरी पार्टी के एकमात्र विधायक हैं जो अभी भी मेरे साथ हैं.

हालांकि, पिछले हफ्ते ही कांग्रेस का एक विधायक पार्टी छोड़ AIMIM ज्वाइन किया था। आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वह नेता भी ओवैसी के साथ दिखें। जनता को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा पाकिस्तान से आए हुए दहशतगर्दों ने पहलगाम की घटना को अंजाम दिया है। लोगों का धर्म पूछ-पूछकर गोली मारी।

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनता से एक मिनट तक मृतकों के लिए मौन रखने की अपील की। उन्होंने आगे कहा पहलगाम में जो हुआ वह काफी अफ़सोस जनक है। इंसानियत के खिलाफ है। कोई हमारे भारत में आकर यहां रहने वाले लोगों की जान को नहीं ले सकता है। आगे कहा पहलगाम आतंकी हमले में केंद्र सरकार जो फैसला करेगी, हम उनके साथ खड़े हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रंप की ‘पोप’ वाली तस्वीर से मचा हंगामा, आप भी देखें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।