पटना : पटना जिला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय महाधरना का राजद के प्रदेश कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन पटना जिला प्रधान महासचिव मृत्युंजय कुमार यादव ने किया। धरना को संबोधित करते हुए पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा 10 प्रतिशत सवर्णों को आरक्षण देने के बाद 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा समाप्त हो गई है। इसलिए 90 प्रतिशत आरक्षण पिछड़े एवं दलित वर्ग के लोगों को दिया जाय।
उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू का कहना था कि 100 में 90 शोसित है 90 भाग हमारा है 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा-नहीं चलेगा। इसलिए पिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति का 90 प्रतिशत आरक्षण होनी चाहिए। धरना को संबोधित करते हुए विधायिका रेखा पासवान ने दलितोंए पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को अपने अधिकार के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।
पटना जिला राजद के प्रधान महासचिव मृत्युंजय यादव ने कहा कि आज जगदेव बाबू के सपनों को साकार करने का वक्त आ गया है। धरना में मदन शर्मा, कारी सोहैब, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजदेव यादव, पृथ्वीराज चैहान, मनीष अनिकेत यादव, ई. अशोक यादव,दीनानाथ यादव, परमेश्वर यादव, विक्की यादव, डा. कुमार राहुल सिंह, अर्जून यादव, गुलाम रब्बानी, सत्येन्द्र पासवान, मिश्री राम, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, सुजीत कुमार यादव,उपेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रमोद कुमार राम, संजय यादव, मनोज कुमार बिदासरिया, नरेश दास, सतीष कुमार चन्द्रवंशी, समीर कुमार, नीरज कुमार, ओमप्रकाश चैटाला, पंकज यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, सहिपत यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, जयलाल राय, मंजू दास, कुमारी प्रतिभा शामिल थी।


Download Android App
Download iOS App



