पटना:राष्ट्रीय लोक जनता दल पटना जिला इकाई के तत्वाधान में आज भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिलाध्यक्ष मोहमद खुर्शीद आलम एवं संचालन पटना पश्चिम जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा ने की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भारत सरकार उपेंद्र कुशवाहा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने दीप प्रजवल्लित कर बाबू जगदेव प्रसाद एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन साहब के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की जगदेव बाबू के अधूरे सपनों को रालोजद पोईरा करेगी।उन्होंने लालू यादव व नितीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा की आज बिहार में दो हजार पांच से पहले वाली खौफनाख मंजर वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है।चारो तरफ हत्या व लूट की घटनाओ में बेतहासा बृद्धि हो रही है। आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राजद का काम कर रहे है। रालोजद जदयू का बिकल्प बन गया है । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा की आप पार्टी कार्यकर्ताओ के बल पर पूरे बिहार मे रालोजद एक नंबर की पार्टी बनकर रहेगी। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रधान महासचिव श्री माधव आनंद ने कहा की बिहार के दस लाख युवाओं को नौकरी देने वाली उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की घोषणा का क्या हुआ? सम्मेलन को सम्बोधित करने वालो में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ पटेल,राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता इं शम्भू नाथ सिन्हा व फजल इमाम मल्लिक, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा,ब्रजेन्द्र पपू, नेहाल अख्तर,नितिन भारती,इं हेमंत कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी, अंगद कुशवाहा बी सी पटेल, सञीव राम्, मैख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, प्रदेश महासचिव व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रभारी सुभाष चंद्रवंशी,ठाकुर धर्मेंद्र सिंह,उर्मिला पटेल,स्मृति कुमुद, अशोक राम, जिला प्रभारी जागा कुशवाहा एवं परमानंद सिंह ,साद हुसैन,प्रतिक कुशवाहा,अनिल यादव,मनोज यादव,विनोद चौधरी निशाद,विजय कुशवाहा समेत दर्जनों लोगो ने सम्बोधित किया।
शहीद जगदेव बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करेगी रालोजद : उपेंद्र कुशवाहा
Summary :
पटना:राष्ट्रीय लोक जनता दल पटना जिला इकाई के तत्वाधान में आज भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन


Download Android App
Download iOS App



